गुवाहाटीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय टीम में फेरबदल करते हुए कई महासचिवों और सचिवों की छुट्टी कर दी है, वहीं कई नेताओं का प्रमोशन दिया गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार भजापा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने आगामी लोकसभा और कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को भी ध्यान में रखते हुए फेरबदल किया है।  असम से लोकसभा सदस्य दिलीप सैकिया की राष्ट्रीय महासचिव पद से  से छुट्टी कर दी। दिलीप सैकिया के पास अरुणाचल प्रदेश और झारखंड का भी प्रभार था, वहीं असम से राज्यसभा के सदस्य कामाख्या प्रसाद तासा को राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्ति दी गई है। साथ ही नगालैंड के एम.चौबा एओ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तासा को पहली बार राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी है ताकि लोकसभा चुनाव में असम के चाय जनगोष्ठी के लोगों को पार्टी के पक्ष में लाया जा सके। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार भाजपा की राष्ट्रीय समिति में पूर्वोत्तर से सिर्फ दो नेता को जगह मिली। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव कामाख्या प्रसाद तासा ने शनिवार को कहा कि वह पार्टी के लिए पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और प्रतिबद्धता से काम करेंगे।  राज्यसभा सदस्य तासा ने कहा कि असम के लोगों और पार्टी के लिए बहुत करना है। उन्होंने कहा कि मैं यह पद मिलने पर खुश हूं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और राज्य की जनता को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

तासा ने कहा कि उन्होंने बिना किसी पद की लालसा किए बिना पार्टी के लिए काम किया। शर्मा ने तासा की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि  असम के सहयोगी कामाख्या तासा जिन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया सहित भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को हृदय से बधाई। तासा (48) चाय आदिवासी समुदाय के प्रमुख चेहरा है जो पहली बार जोरहाट लोकसभा सीट से 2014 में निर्वाचित हुए थे। वह जून 2019 को मनमोहन सिंह का कार्यकाल खत्म होने के बाद राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। वहीं दूसरी और पार्टी सूत्रों के अनुसार फणिंद्रनाथ शर्मा को हरियाणा का सांगठनिक महामंत्री बनाया गया है। वहीं जीआर रवींद्र राजू असम एवं त्रिपुरा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।