क्या आप सलाद तैयार करने के बाद खीरे के छिलकों को फेंक देते हैं? सोचिए वे जल्द ही पर्यावरण अनुकूल खाद्य जिंसों की पैकेजिंग सामग्री के रूप में वापस आपकी रसाई में आ सकते हैं। इसे पैकेजिंग सामग्री के रूप में उपयोग में लाने का काम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने किया है। शोधकर्ताओं की टीम के अनुसार, खीरे के छिलके में अन्य छिलके के अपशिष्ट की तुलना में अधिक सेल्यूलोज सामग्री होती है। इन छिलकों से प्राप्त सेल्युलोज के सूक्ष्म स्फटिकों का उपयोग खाद्य पैकेजिंग सामग्री बनाने के लिए किया जा सकता है जो जैविक रूप से नष्ट होने वाली सामग्री और इसकी पैकिंग में सामग्री नम नहीं होती है। आईआईटी खड़गपुर की सहायक प्रोफेसर, जईता मित्रा ने कहा कि एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग करने से उपभोक्ता बचने लगे हैं, लेकिन वे अभी भी खाद्य पैकेजिंग सामग्री के रूप में एकल प्रयोग के प्लास्टिक का प्रचलन बड़े पैमाने पर जारी है। प्राकृतिक बायोपॉलिमर इस उद्योग में अपना जगह बनाने में नाकाम हैं क्योंकि उसमें मजबूती, लचक और कुछ-कुछ जैविक सुरक्षा के तत्व मौजूद नहीं है।
खीरे के छिलके से खाद्य पैकेजिंग सामग्री तैयार