गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत असम के 32 रेलवे स्टेशनों के साथ देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण की वर्चुअली आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शामिल हुए और रिमोट दबाकर शुभारंभ किया। पीएम मोदी के रिमोट की बटन दबाते ही गुवाहाटी के नारंगी रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल असम के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद, मेयर, एनएफआर के जीएम और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की तालियां गूंजने लगी। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि वर्तमान समय में पूर्वोत्तर के रेल कनेक्टिविटी का एक स्वर्ण युग चल रहा है। श्री कटारिया ने असम के लोगों की ओर से असम एवं पूर्वोत्तर राज्यों में रेल कनेक्टिविटी में सुधार के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ भारत अभियान से ट्रेनों और स्टेशन परिसरों में साफ.-सफाई की पहले बड़ी शिकायत आती थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने जब से स्वच्छता अभियान शुरू किए उसका असर भारतीय रेल में देखा जा रहा है।

सफाई के मामले काफी सुधार हुआ है। भारतीय रेल विश्व के किसी भी रेलवे से मुकाबला करने के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस है। आज पूर्वोत्तर में से जाने और आने वाली ट्रोनों बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाया गया है। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री डा.हिमंत विश्वशर्मा ने कहा कि यह असम के लोगों के लिए गर्व की बात है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत असम के 32 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होंने पूर्वोत्तर की रेलवे कनेक्टिविटी में सुधार के लिए बजट में 10,000 करोड़ रुपए आवंटित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री काआभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पूसी रेल पूर पूर्वोत्तर में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण, विद्युतीकरण, ब्रॉडगेज में परिवर्तन जैसे विभिन्न बुनियादी ढांचे के कार्यों में जबरदस्त काम हो रहा है, जो पूर्वोत्तर राज्यों को मुख्य भूमि से जोड़ने में मदद करेगा।

कार्यक्रम के दौरान पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के महांप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि करोड़ो रुपए से तैयार होने वाले असम के 32 स्टेशनों पर सभी प्रकार के यात्रियों की सुविधा का ध्यान  रखने के साथ ही सभी स्टेशनों पर स्थानीय लोक कला-संस्कृृति के तहत ही तैयार करने की योजना है। इस योजना के दूसरे चरण में 18 और स्टेशनों के स्टेशनों के पुनर्निर्माण किए जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि एनएफआर की ओर से गुवाहाटी रेलवे स्टेशन और कामाख्या रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधा से लैस तैयार किया है। श्रीवास्तव ने पूर्वोत्तर के लोगों को भरोसा करते हुए कहा कि पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की संख्या के मद्देनजर निकट भविष्य में  ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस मौके पर रेलवे की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में विजय बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।