गुवाहाटी : देश के चुनाव आयोग ने निर्वाचन क्षेत्र पुनर्निर्धारण की अंतिम सूची जारी कर दी है और  कुछ मंत्रियों और विधायकों ने अपना निर्वाचन क्षेत्र हमेशा के लिए खो दिया है। निर्वाचन क्षेत्र के पुनर्निर्धारण के परिणामस्वरूप 34 मंत्रियों और विधायकों का राजनीतिक भविष्य अनिश्चित हो गया है। सूची में असम विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी समेत 29 विधायक और 4 मंत्री भी शामिल हैं। असम विधानसभा में भाजपा के 63 में से 10 विधायक अपना निर्वाचन क्षेत्र खो देंगे। सदन में कांग्रेस के 26 में से 5 विधायक अपना निर्वाचन क्षेत्र खो देंगे। निर्वाचन क्षेत्र के पुनर्निर्धारण के कारण मंत्री रंजीत कुमार दास, यूजी ब्रह्म, परिमल शुक्लवैद्य और चंद्रमोहन पटवारी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र खो चुके हैं। 

असम विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी भी अपना पानेरी निर्वाचन क्षेत्र खो दिए। मंत्री रंजीत कुमार दास का निर्वाचन क्षेत्र पटाचारकुची, परिमल शुक्लबैद्य का निर्वाचन क्षेत्र धोलाई, चंद्रमोहन पटवारी के निर्वाचन क्षेत्र धरमपुर और यूजी ब्रह्म के निर्वाचन क्षेत्र चापागुड़ी को निर्वाचन क्षेत्रों  को अंतिम सूची से हटा दिया गया है। मसौदे के अनुसार सरुक्षेत्री विधायक जाकिर हुसैन सिकदर, छयगांव विधायक रेकिबुद्दीन अहमद, पूर्वी गुवाहाटी विधायक सिद्धार्थ भट्टाचार्य, पश्चिम गुवाहाटी विधायक रमेन कलिता, लाहोवाल विधायक विनोद हजारिका, थौरा विधायक सुशांत बरगोहाईं और आमगुड़ी विधायक प्रदीप हजारिका, पत्थरकांडी विधायक कृष्णेंदु पाल और काटलीचेरा विधायक सुजामुद्दीन लस्कर, बैथालांग्सू के विधायक रूपसिंग तेरांग, जनिया विधायक रफिकुल  इस्लाम, हावराघाट केविधायक दरसिंग रंगहांग, बरमा  के विधायक भूपेन बोड़ो,, कलाईगांव विधायक दुर्गादास बोड़ो, कोकराझार पश्चिम विधायक रबिराम नार्जरी, कोकराझारड़ पूर्व के विधायक लॉरेंस इसलारी, बाघबर के विधायक शेरमान अली अहमद, सरभोग के विधायक मनोरंजन तालुकदार, बिलासीपाड़ा पूर्व के विधायक शमसुल हुदा, बिलासीपाड़ा पश्चिम के विधायक हाफिज बसीर अहमद कासिमी और अभयपुरी दक्षिण के विधायक अब्दुल बातेन खंडकार, अभयपुरी पश्चिम के विधायक प्रदीप सरकार अपना निर्वाचन क्षेत्र खो चुके हैं, वहीं दूसरी ओर हाजो विधायक सुमन हरिप्रिया अपना निर्वाचन क्षेत्र खो देंगी।

उक्त निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। कांग्रेस विधायक नंदिता दास द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाने वाला बोको-छयगांव निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। इसलिए नंदिता दास को निर्वाचन क्षेत्र खोना पड़ेगा। आरक्षण के लिए ग्वालपाड़ा पश्चिम विधायक अब्दुर रसीद मंडल को निर्वाचन क्षेत्र खोना होगा। यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। बिहाली विधायक रंजीत दत्त भी अपने निर्वाचन क्षेत्र खो देंगे। उक्त निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण के लिए कांग्रेस विधायक भरत चंद्र नरह नाओबैचा क्षेत्र को खो देंगे। यह निर्वाचन क्षेत्र केवल अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। पांच एआईयूडीएफ विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र खो देंगे। जमुनामुख विधायक सिराजुद्दीन अजमल, कतलीचेरा विधायक मुजामुद्दीन लस्कर, जनिया विधायक रफीकुल इस्लाम, बिलासीपाड़ा पूर्व विधायक समसुल हुदा और बिलासीपाड़ा पश्चिम विधायक हाफिज बसीर अहमद कासिमी अपने निर्वाचन क्षेत्र खो देंगे।