'विटेरोरेटिना' सर्जन डॉ. राजा रामी रेड्डी पी को सर्जिकल कौशल के लिए रेट बकलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार अमरीका के सिएटल में हाल ही में संपन्न 'अमेरीकन सोसाइटी ऑफ रेटिना स्पेशलिस्ट्सÓ की वार्षिक बैठक में दिया गया। रेड्डी हैदराबाद स्थित नियोरेटिना आईकेयर इंस्टीट्यूट में मुख्य रेटिना सर्जन और चिकित्सा निदेशक हैं। उन्होंने कहा कि रेट बकलर पुरस्कार प्राप्त करना एक अविश्वसनीय सम्मान है।