डिजीटल डेस्क : दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में 10 अगस्त को 11 साल के एक मासूम बच्चे की गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी,जिसके चलते पुरे इलाके में सनसनी फेल गई.दरसल पूजा नाम की एक महिला अपने प्रेमी से मिले बेवफाई का बदला लेने के लिए उसके घर गई, जहा उसे प्रेमी की बेटे दिव्यांश मिला.गुस्साए उसने लड़के का ही गला घोंटकर हत्या कर उसकी लाश बिस्तर के नीचे छिपा दिया और फरार हो गई थी.करीब 3 दिन और 300 सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के बाद आरोपी पूजा पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया है कि बच्चे का पिता जितेंद्र और वो 2019 से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे तथा जितेंद्र ने अपनी पत्नी को तलाक देने और पूजा से शादी का वादा किया था। लेकिन 2022 में जितेंद्र पूजा को छोड़कर वापस अपनी पत्नी के पास चला गया, इसी बात से नाराज होकर पूजा ने जितेंद्र के बेटे दिव्यांश की हत्या कर दी
प्रेमी पिता की बेवफाई की सजा मिली 11साल की बेटे को