धुबड़ी : भारत विकास परिषद धुबड़ी शाखा के सौजन्य से "भारत को जानो" शीर्षक के तहत 21वीं जिलास्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्थानीय एक होटल के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता को कक्षा छठी से आठवीं तथा कक्षा आठवीं से बारहवीं दो श्रेणियों में बांटा गया।धुबड़ी के विभिन्न विद्यालयों के दोनों शाखाओं में 33 टीमों के कुल 66 छात्रों ने भाग लिया।

सर्वप्रथम लिखित परीक्षा ली गई जिसके तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पहली छह टीमों को अंतिम चरण की प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का अवसर मिला।इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन गुवाहाटी से आमंत्रित क्विज़मास्टर धर्मराज जोशी व उनके सहयोगी नारायण चंद्र शील ने किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को भारत विकास परिषद की तरफ से मानपत्र भेट कर पुरस्कृत किया गया। इस बात की जानकारी परिषद के पदाधिकारियों ने आज यहां दी।