विश्वनाथ: हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में एवं साहित्य के प्रगति में लगी प्रमुख शैक्षणिक संस्थान विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति की कल संस्थान के परिसर में एक महत्वपूर्ण सभा अपराह्न 3 बजे आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष सूर्यनारायण पांडे ने की । संस्थान के मूल सचिव संतोष कुमार महतो की संचालित सभा में संस्थान के पदाधिकारियों को ७७ वां स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभा की कार्यवाही शुरू हुई।

इसके बाद सचिव संतोष कुमार महतो ने सभा के अध्यक्ष के निर्देश पर सभा का उद्देश्य व्याख्या किया जिसमें आगामी हिंदी दिवस एवं स्थापना दिवस पालन पर चर्चा एवं सिद्धांत और इस अवसर पर महाबाहु पत्रिका विमोचन करने हेतु आज सभा का आह्वान किया गया। इस मौके पर  सभा में उपस्थित  पदाधिकारी ने   उपरोक्त विषयों पर चर्चा करते हुए हिंदी एवं स्थापना दिवस, पत्रिका विमोचन और संस्थान के गतिविधियों पर अपना सुझाव दी। इस सभा में आगामी हिंदी दिवस 13 व 14 सितंबर और संस्थान के स्थापना दिवस तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ हिंदी विषय पर विविध प्रतियोगिता आयोजन का सिद्धांत लिया गया। इस मौके पर ही पत्रिका विमोचन किया जाएगा सभी ने सुझाव दिया।

सभा अध्यक्ष के अध्यक्षीय भाषण के बाद राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।साथ ही भारत माता और जय हिंद, वन्दे मातरम् का ध्वनि से सभागार गूंज उठा। इस मौके पर संस्थान  के सलाहकार प्रेम विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता , कोषाध्यक्ष बजरंग रौनियार,साहित्य सचिव मदन गोपाल साहू , सदस्य लोकनाथ शास्त्री, सदस्या कल्पना पाल, गीता वर्मा, वंदना दास मौजूद थे।