नगांव : बीते कल नगांव जिला कांग्रेस मुख्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलियाबर, नगांव और डिफु इन संसदीय क्षेत्रों के समन्वयक और मुख्यपात्र को लेकर कांग्रेस की प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुई। शिविर में तीन संसदीय क्षेत्रों के ब्लॉक प्रवक्ता और सोशल मीडिया समन्वयक शामिल हुए। एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन बोरा ने ब्लॉक प्रवक्ताओं और सोशल मीडिया समन्वयकों से कांग्रेस पार्टी की नीतियों और आदर्शों को लोगों के सामने पेश करके कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब होगी। शिविर में असम प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. जय प्रकाश दास ने भाग लिया, जिन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर से पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित करने का आग्रह किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं को अब हर बूथ कमेटी में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना होगा। शिविर की मेजबानी असम प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष रतुल कलिता ने की। प्रशिक्षण शिविर से पहले ज्वाइनिंग समारोह आयोजित किया गया। नगांव कालेज के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक विश्वजीत हुई भुईयां के साथ दो सौ लोगों ने आज विधिवत कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इन सभी का स्वागत कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भुपेन बोरा ने की। इस अवसर पर विरोधी दल के दलपति तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवब्रत सैकिया भी उपस्थित थे। इसके अलावा सांसद प्रद्युत बारदोलोई, पूर्व मंत्री रकीबुल हुसैन, विधायक नुरुल हुदा और विधायक शिबामोनी बोरा भी उपस्थित थे।। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भुपेन बोरा ने संवाददाताओं से कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और अब जनता दूसरे 

 विकल्प तलाश रहे हैं। उस विकल्प का नेतृत्व कांग्रेस करेगी। छात्र संगठनों, श्रमिक संगठनों, किसान संगठनों का नेतृत्व करने वाले कई लोगों के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने आज कांग्रेस के तरफ रुख किया है। भूपेन बोरा ने मुख्यमंत्री की इस बात पर आलोचना की कि भाजपा के पुराने और नये झगड़े कांग्रेस ने पैदा किये हैं. उन्होंने कहा कि विवाद का जो रोग 2015 में कांग्रेस पर लगा था, वह अब भाजपा पर लगेगा। उन्होंने कहा कि देश को विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एक मजबूत मंच बनाने की जरूरत है। हाल ही में अखिल गोगोई की एक टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी में तीन क्षेत्रीय दल हमारे साथ हैं।'' अखिल गोगोई, लुरिनज्योति गोगोई, अजित भुइयां हमारे साथ हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी पार्टी या कौन सा व्यक्ति कहां से चुनाव लड़ेगा। पर मुख्य बात 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंकना और भारत के नेतृत्व वाली सरकार बनाना है। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस में बीजेपी की तरह कोई झगड़ा नहीं है।