तेजपुर :  30वीं वाहिनी के0रि0पु0 बल के चारद्वार स्थित बटा0 मुख्या0 में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामामस) तेजपुर शाखा की ओर से वाहिनी के बहादुर अधिकारी एवं जवानों के लिए पवित्र रक्षा सूत्र बंधन का आयोजन कर सभी फौजी भाइयों के कलाई पर राखी बांधकर तथा उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में आशुतोष कुमार, सहायक कमांडेंट ने अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन तेजपुर की सभी आगंतुक बहनों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर नथमल टिबरेवाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी,(अभामामस) की पूर्व अध्यक्क्षा उषा किरण टिबरेवाल, अभामामस तेजपुर की अध्यक्षता शमंजुला छावछेरिया, कोषाध्यक्ष जगदंबा धानुका  एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित थी । 

इस अवसर पर उषा किरण टिबरेवाल ने अपने सम्बोधन में केरिपुबल द्वारा पूरे भारत वर्ष में तथा 30 बटालियन द्वारा इस क्षेत्र में किया जा रहे साहसिक एवं उत्तम कार्यों तथा रक्षाबंधन का कार्यक्रम का आयोजन के लिए (अभामामस) तेजपुर की ओर से आभार व्यक्त किया ।

अरुण कुमार मीणा, कमांडेंट 30 बटालियन ने अपने संबोधन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन तेजपुर के विषय में कहा कि यह एक बहुत ही उत्तम प्रयास है इससे न केवल समाज से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है बल्कि ऐसे आयोजनों  से हम सभी का मनोबल ऊंचा होता है तथा जवानों को देश के दूर दराज के क्षेत्र में तैनाती के दौरान पारिवारिक मिलाप का एहसास भी होता है।

 इस रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन के लिए उन्होंने कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर नथमल टिबरेवाल एवं (अभामामस)तेजपुर का बहुत-बहुत आभार जताया ।

टिबरेवाला ने सभी को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा मे दिन रात जुटे जवानों को मै नमन करता हूँ. मुझे कवि की चंद पंक्तियां याद आ रही है कि "मुझे तोड़ लेना वनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक, मातृभूमि पर शीश चढ़ाने, जिस पथ पर जाएँ वीर अनेक "।