गुवाहाटी: सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) गुवाहाटी फ्रंटियर में 30 अगस्त 2023 को रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सीमान्त चेतना मंच पूर्वोत्तर एवं तनिष्क गोल्डेन हारर्वेस्ट संस्था, गुवाहाटी की सदस्याएं शामिल हुईं। चंद्र प्रकाश, समादेष्टा सीमा सुरक्षा बल, गुवाहाटी फ्रंटियर ने दोनों संस्थाओं का स्वागत किया तथा अपने परिवारों से दूर रहकर दिन-रात देश की सुरक्षा ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कर रहे सीमा प्रहरियों की ओर से उक्त संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया । तदुपरांत सीमान्त चेतना मंच पूर्वोत्तर एवं तनिष्क गोल्डेन हार्वेस्ट की कार्यकर्ताओं ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधते हुए भाई-बहन के इस पावन त्योहार की शुभकामनाएं दी। उक्त कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं सीमा प्रहरियों ने बड़ी संख्या में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इस पर्व पर देश की सीमाओं की रक्षा के माध्यम से देश व समाज की रक्षा के अपने संलल्प को दोहराया। सीमा सुरक्षा बल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ देश के विभिन्न संप्रदायों के लोगों के मन में सामंजस्य एवं सौहार्द की भावना को जागृत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बीएसएफ गुवाहाटी फ्रंटियर ने हर्षोल्लास मनाया रक्षाबंधन
