बिश्वनाथ चारिअली  : असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश अनुसार पूर्व सांसद, विधायक, बिश्वनाथ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकारी सदस्य, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, बिश्वनाथ जिला युवा कांग्रेस एनएसयूआई, सेवा दल, भात्री संगठन के अध्यक्ष आदि कांग्रेस के विभिन्न विभागों के अध्यक्षों की उपस्थिति में बिश्वनाथ जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक विस्तारित कार्यकारी बैठक बुलाई है। जिसमें बैठक की अध्यक्षता बिश्वनाथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप बरुआ ने की और आगामी पंचायत चुनाव और विभिन्न संगठनात्मक पहलुओं पर चर्चा की।

बैठक में तेजपुर के पूर्व लोकसभा सांसद राम प्रसाद शर्मा , एपीसीसी के उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद  दिजेन शर्मा, साधारण सचिव तथा विश्वनाथ के तत्वावधान अभिजीत हजारिका, साधारण सचिव प्रेम लाल गन्जू, सन्जू बरूआ और कई युवा नेता के शामिल मे 17 युवक कांग्रेस दल मे योगदान दिया। इसी के साथ सभा में आगामी लोकसभा चुनाव पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न सांगठनिक ढांचा को मजबूत करने में कोई कसर चुके नहीं इस पर भी आलोचना की।