डिब्रूगढ़ : डिब्रूगढ़ जिले में रविवार की रात हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई,जबकि छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना डिब्रूगढ़ के लेपेटकाटा में हुई। सूत्रों के मुताबिक एक इनोवा (एएस-01-जेसी- 3076)और ट्रक (एचआर-5838) के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। इस बीच सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी  घायलों को आईसीयू में रखा गया है।

डिब्रूगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा ने पूर्वांचल प्रहरी को बताया कि मरने वालों में गाड़ी का ड्राइवर और एक महिला शामिल है। अस्पताल मेंं भर्ती लोगों में सतीश कुमार अग्रवाल (45), पंपी अग्रवाल (42), कृृष्णा कुमार अग्रवाल (25), निर्मल कुमार अग्रवाल (70), पुष्पा सुरेका अग्रवाल (65- मृतका), नमल अग्रवाल और गोलो अग्रवाल उल्लेखनीय हैं।

ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। यह परिवार एबीसी  गुवाहाटी का रहने वाला बताया गया है। इसी घटना में इनोवा के ड्राइवर की मौत अस्पताल में हो गई, खबर लिखे जाने तक उसके नाम का खुलासा नहीं हो पाया था।