विश्वनाथ चारिआली:  विश्वनाथ चारिआली शहर के मुख्य चौराहे पर स्थित प्रसिद्ध ठाकरबाड़ी मंदिर में चाराली  ठाकुरबाड़ी गणेश पूजा समिति की तीन दिवसीय गणेश महोत्सव  आज भव्यता के साथ संपन्न हुआ।आज सुबह ठाकुरबाड़ी मंदिर में श्रद्धालु  प्रथम पूज्य भगवान  गणेश की पूजा अर्चना कर आगामी दिन की मंगलमय कामना की। तीन दिवसीय गणेश पूजा के पुरोहित लोकनाथ शास्त्री और हितैष उपाध्याय द्वारा गणेश पूजा के आज अंतिम दिन में  गणपति बप्पा की यज्ञ (हवन)मंत्रोच्चारण से हुई।

इसके बाद महाप्रसाद वितरित किया गया।इसके मौके पर विश्वनाथ के जानकी मंडली, श्याम महिला मंडली, गोर्खा किर्तन समाज विश्वनाथ नगर, विश्वनाथ हिंदू परिषद, भोजपुरी युवा मोर्चा, हिन्दू जागरण मंच,सुंदरकांड परिवार के पदाधिकारी और कार्यकर्ता  मौजूद थे। इसके बाद गजानन की भव्य आरती  की गई।तत्पश्चात  चार बजे  भगवान् गणेश मूर्ति सहित भव्य  शोभायात्रा निकल कर  विश्वनाथ घाट में गणपति बप्पा का मूर्ति विसर्जन किया गया।

विसर्जन  के लिए जाते समय पुरा  शहर बप्पा के भजन से भक्तिमय हो उठा। गणेश मूर्ति विसर्जन में महिला और बढ़ -चढ़ भाग लेते हुए भक्तिमय रस मे सराबोर हो गए।चाराली ठाकुरबाड़ी गणेश पूजा समिति के पदाधिकारी  गेशर गुप्ता,सुरेश गुप्ता, प्रदीप सिंह, विक्रम दुबे , त्रिवेणी प्रसाद, अशोक व्यास, आदि के अथक परिश्रम से भव्य पूजा का समापन हुआ।