गुवाहाटी : राज्य सरकार 3 अक्तूबर  को फिर 1,000 करोड़ रुपए उधार लेगी। गौरतलब है कि इसी साल सितंबर में राज्य सरकार ने 1,500 करोड़ रुपए का उधार लिया था। राज्य सरकार अक्तूबर में 1,000 करोड़ रुपए और उधार लेगी। राज्य सरकार रिजर्व बैंक के माध्यम से 10 वर्षों के लिए प्रतिभूतियों की नीलामी कर ऋण लेगी। गौरतलब है कि सितंबर महीने में राज्य सरकार ने दो बार में कुल 1,500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

पिछले साल 5 सितंबर को 1,000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने के बाद फिर 12 सितंबर को इसने 500 करोड़ रुपए का और कर्ज लिया था। राज्य सरकार ने खुले बाजार से ऊंची ब्याज दरों पर कर्ज लिया। गौरतलब है कि भाजपा सरकार ने अपने दो साल चार महीने के कार्यकाल में 43 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। राज्य की भाजपा सरकार ने अपने सात साल के कार्यकाल के दौरान कुल 91,000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। हालांकि 1947 से 2016 तक राज्य पर  कुल कर्ज 42,000 करोड़ रुपए था।