डिजिटल डेस्क: इजराइल में फंसे 18 हजार भारतीय की वापसी के लिए सरकार ने ऑपरेशन अजय लॉन्च किया है. इस ऑपरेशन द्वारा इजरायल में रहने वाले करीब 230 भारतीय गुरुवार रात 9 बजे की उड़ान से 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर भारत के लिए रवाना होंगे. सकरार ने इस ऑपरेशन को  'ऑपरेशन अजय' नाम दिया. बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस ऑपरेशन की शुरुआत किया.

सरकार ने ये ऑपरेशन उन भारतीय लोगों के लिए किया, जो घर वापस आना चाहते हैं. गुरुवार को इजरायल से पहला विमान भारतीयों को लेकर अपने देश के लिए उड़ान भरेगा. सरकार इन यात्रियों से कोई किराया भी नहीं ले रही है.