जोरहाट : देश के उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा अध्यक्ष जगदीश धनखड़ ने अपने आगामी 23 से 27 अक्तूबर तक एंगोला के लुवांडा में आयोजित होने वाले अंतर संसदीय संघ के 147वें अधिवेशन में हिस्सा लेने वाले दल के सदस्य के रूप में राज्यसभा सांसद कामाख्या प्रसाद तासा का चयन किया है। राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी एक पत्र में सांसद तासा को इस बार में जानकारी दी गई है।

इस संदर्भ में प्रतिक्रिया देते हुए सांसद तासा ने अंतर संसदीय संघ के अधिवेशन में हिस्सा लेने वाले दल सदस्य के रूप चयन होने पर खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक भारतीय के रूप में अंतर मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने एक अलग ही उपलब्धि होगी। तासा को अंतर राष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व करने के लिए मौके प्रदान करने हेतु तासा ने उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा अध्यक्ष का आभार प्रकट किया है।