गुवाहाटी : शुक्रवार से बदल जाएगा जनता भवन में मुख्यमंत्री का कार्यालय भवन। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा सुबह 11 बजे जनता भवन परिसर में नवनिॢमत मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रवेश करेंगे। मुख्यमंत्री के नए कार्यालय भवन का निर्माण 150 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। प्रारंभिक चरण में भवन का निर्माण में 128 करोड़ रुपए का व्यय किया गया था। उनमें से सिविल कार्यों के लिए 88.79 करोड़ रुपए और विद्युत संवद्र्धन के लिए 39.21 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इसके बाद निर्माण लागत में फिर 22 करोड़ रुपए जोड़े गए।

शुक्रवार को गृह प्रवेश के यज्ञ और पूजा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा अपने नए कार्यालय भवन में प्रवेश करेंगे। मुख्यमंत्री का नया कार्यालय भवन जनता भवन के सी ब्लॉक के  पास अलग से बनाया गया है। सीएम का कार्यालय एक आलीशान पांच मंजिला ब्लॉक में स्थित होगा। मुख्यमंत्री के सभी कार्यालय इसी ब्लॉक में होंगे। सीएम कार्यालय में एक खूबसूरत गेस्ट हाउस और सभागार भी होगा। गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री के नए कार्यालय भवन को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है।