जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में पहले नंबर पर पीएम नरेंद्र मोदी और दूसरे नंबर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम है, जबकि टॉप-10 में हिंदुत्व छवि के दो राज्यों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हिमंत विश्वशर्मा को जगह दी गई है। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को 24 नंबर पर रखा गया है।
सूची के मुताबिक स्टार प्रचारकों में क्रमश: नरेंद्र मोदी, जगत प्रकाश नडडा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गड़करी, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, हिमंत विश्वशर्मा, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी, धर्मेन्द्र प्रधान, स्मृति ईरानी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव, अनुराग ठाकुर,अर्जुन राम मेघवाल, परषोत्तम रूपाला, अर्जुन मुंडा, कैलाश चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, डॉ. संजीव कुमार बालियान, अरूण सिंह, सीपी जोशी, वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पुनिया, ओम प्रकाश माथुर, केशव प्रसाद मौर्य, नितिन पटेल,कुलदीप बिश्नोई, चन्द्रशेखर, अलका गुजर, डॉ. किरोड़ी लाल मीना, मनोज तिवारी, घनश्याम तिवाड़ी, राजेंद्र गहलोत , अरूण चतुर्वेदी, कनकमल कटारा, पीपी चौधरी और रंजीता कोली शामिल हैं।