गुवाहाटी : असम सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सह सचिव की ओर से जारी एक निर्देश के मुताबिक दिवाली  की छुट्टी कामरूप (मेट्रो) जिले के अधिकार क्षेत्र में 13 नवंबर  को  होगी।

इस छुट्टी के कारण 13 नवंबर, 2023 को कामरूप (मेट्रो) जिले में  राज्य सरकार के सभी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।