पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : बीपीएफ प्रमुख हग्रामा महिलारी ने सोमवार को कोकराझाड़ में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बीपीएफ भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल होने जा रही है यह प्रोपेगेंडा है, पार्टी का फैसला नहीं है। बीपीएफ अध्यक्ष और बीटीसी के पूर्व प्रमुख ने कहा कि हमारा निर्णय नहीं बदला है। हम अपने विचारों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और रहेंगे। सोमवार रात कोकराझाड़ में श्यामा पूजा के अवसर पर सुभाष पल्ली में एक पूजा स्थल पर आशीर्वाद लेने पहुंचे हग्रामा मोहिलारी ने मीडिया के सामने अपनी पार्टी और उनके साथ गठबंधन को लेकर विभिन्न लोगों के बीच चल रही चर्चा को खत्म कर दिया।
गौरतलब है कि 2020 में बीटीसी चुनाव के दौरान बीपीएफ से गठबंधन तोड़कर यूपीपीएल का स्वागत करने वाले मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और राज्य भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता ने हग्रामा मोहिलारी को भाजपा से पुन: गठबंधन के लिए बुलाया था। यहां उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधान मंत्री बनाने के लिए भाजपा बीटीसी में अपना व्यापक अभियान जारी कर रखी है। हालांकि, हग्रामा मोहिलरी ने कहा कि बीपीएफ 30 नवंबर को बाक्सा जिले के शिमला में आयोजित सीडब्ल्यूसी की बैठक में सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।