पूर्वांचल प्रहरी कार्यालय संवाददाता गुवाहाटी: लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, गुवाहाटी ने आज से गुवाहाटी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान शुरू कर दी गई है। यह उड़ान थाई एयर एशिया द्वारा संचालित की जाती है। शनिवार को उद्घाटन समारोह में अंकुर जैन, निदेशक आईपीएस, असम कौशल विकास मिशन, मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी (गुवाहाटी हवाई अड्डा) उत्पल बरुवा और सुश्री वुइचुनी कुंटापेंग मुख्य कार्यकारी अधिकारी थाई एयर एशिया बैंकॉक और श्याम मालानी निदेशक, इंडो थाई, गुवाहाटी उपस्थित थे। एयरपोर्ट की प्रवक्ता ने उरोक्त आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली फ्लाइट कुल 56 यात्रियों के साथ रात 11.10 बजे गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उतरी और पहले दिन 97 यात्रियों के साथ गुवाहाटी से बैंकॉक के लिए 11.40 बजे रवाना हुई। यह उड़ान अब सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कल फ्लाइट रात 11.40 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरेगी और भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 2.15 बजे थाईलैंड में सुबह-सुबह बैंकॉक में लैंड करेगी। अधिकारी के अनुसार भविष्य में यह एयरलाइन सिंगापुर, वियतनाम, मलेशिया और इंडोनेशिया के लिए आगे की कनेक्टिविटी प्रदान करने की तैयारी कर रही है। उत्पल बरुआ सीएओ ने इस अवसर पर कहा कि गुवाहाटी हवाई अड्डे को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए एक केंद्र बनाने की दिशा में इस नए कनेक्शन के साथ आगे बढ़ा है। यह इस क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देगा। हम हवाई अड्डे, एयरलाइन, सरकार और अन्य हितधारकों सभी को इसके लिए संयुक्त रूप से काम करना चाहिए।