गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को दावा किया कि बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई के बाद राज्य में किशोरावस्था में गर्भधारण के मामलों में काफी गिरावट आई है और इस साल ऐसे मामलों की संख्या पिछले साल की 1,05942 की तुलना में 40,012 रह गई है। मुख्यमंत्री ने 'एक्सÓ पर लिखा कि बाल विवाह और किशोरावस्था में गर्भधारण के खिलाफ हमारे अथक प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

2023-24 में किशोरावस्था में गर्भधारण के पंजीकृत मामलों की संख्या में काफी गिरावट के साथ 40,012 रह गई है, जो 2022-23 में 1,05,942 थी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार धुबरी और दक्षिण सलमारा जिलों में पिछले वर्ष किशोरावस्था गर्भधारण के सबसे अधिक 14,769 मामले सामने आए थे, जो इस वर्ष यह घटकर 5,482 रह गए। इसके अलावा नागांव में ऐसे मामलों की संख्या 12,107 से घटकर 4,578 जबकि बारपेटा और बजाली जिलों में यह घटकर क्रमश: 11,449 से घटकर 4,000 रह गई