डिजिटल डेस्क : पश्चिम बंगाल में ED टीम पर हुआ हमला । राशन घोटाले के सिलसिले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक पदाधिकारी के घर पर छापा मारने की कोशिश कर रही ED टीम के ऊपर हमला किया गया और उनके वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि, एजेंसी केंद्रीय बलों की सुरक्षा में उत्तर 24 परगना में शुक्रवार सुबह से दो ब्लॉक स्तरीय नेताओं शाहजहां शेख और शंकर आध्या और उनके रिश्तेदारों के परिसरों पर छापेमारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि बार-बार फोन करने के बाद जब एनआईए की टीम ने शेख के घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की तो सैकड़ों पुरुष और महिलाएं नारेबाजी करते हुए मौके पर जमा हो गए। उन्होंने अधिकारियों पर हमला किया और कम से कम एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

इस मामले में पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष  सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए पत्र लिखकर सथिक जांच की मांग की है ।