डिजिटेल डेस्क : मोदी के यात्रा के बाद, भारत समेत दुनिया के दूसरे देशों भी ट्रेंड कर रही है लक्षद्वीप। भारतीय लोग अब खुलकर बात कर रहे है की पैसे खर्च करके मालदीव जाने से अच्छा लक्षद्वीप जाए। इसी बात पर मालदीप के सत्तारूढ़ नेता जाहिद रमीज ने भारतीय लोगो की मजाक उड़ाते हुए ट्वीट पर कहा - "कदम बहुत अच्छा है, हालांकि हमारे साथ कंपटीशन करने का विचार भ्रमपूर्ण है, वे हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा कैसे प्रदान कर सकते हैं? वे इतने साफ कैसे हो सकते हैं? कमरों में स्थायी गंध सबसे बड़ी गिरावट होगी"
जाहिद के ट्वीट पर विरोध दिखाते हुए भारतीय लोगों ने #BoycottMaldives का अभियान शुरू कर दिया है । यह माना जा रहा है की प्रधानमंत्री के लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीप के टूरिज्म पर बड़ा झटका लगा है ।