डिजिटल डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को 2023 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस जोड़ी ने एशियाई खेलों में भारत के लिए पहला बेडमिंटन स्वर्ण हासिल किया है और एशियाई चैंपियनशिप भी जीती थी ।
मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शमी ने सात मैचों में 24 विकेट लेके भारत के विश्व कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । अर्जुन पुरस्कार पाने वालों में पहलवान अंतिम पंघाल, मुक्केबाज मोहम्मद हसमुद्दीन और पैरा तीरंदाज शीतल देवी शामिल हैं।
शतरंज प्रतिभा के धनी आर. प्रागनानंदा के कोच आरबी रमेश द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं।