गुवाहाटी: मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा ने प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारिणी की बैठक में घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने चुनाव के दौरान आम लोगों से जो भी वादे किए थे उसे पूरा करने में सक्षम है। इसी कड़ी में अगले महीने असम के छह लाख लोगों को एक साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों गृहप्रवेश कराया जाएगा। मुख्यमंत्री हिमंत ने बुधवार को श्रीमंत शंकर देव कलाक्षेत्र में कार्यकारिणी की समापन बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भाजपा ऐसी ही पार्टी है जो वादा करती है, उसे पूरा करती है।
मुख्यमंत्री शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य में आने के बाद से असम के मूल निवासियों की सांस्कृृतिक धरोहरों और उनके राजनीतिक अधिकारों को सुरक्षित किया गया है और निकट भविष्य में भी उस दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा और विधानसभाओं के राजनीतिक अधिकारों को ध्यान रखकर 106 सीटों को सुरक्षित किया गया है। इस कार्य में केंद्र सरकार की अहम भूमिका रही है, जो असम के लोग कभी नहीं भूलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में माजुली, बरपेटा और बटद्रवा जैसे स्थान को प्रोटेक्टेड बेल्ट एव ब्लॉक बनाया जाएगा। इसके लिए विधानसभा सत्र में एक विधेयक लाकर इस तीनों इलाकों को सुरक्षा कवच पहनाया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 500 वर्ष के बाद रामलाल अपने घर में विराजमान होंगे। इस अवसर को ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा की ओर लागातार पांच दिनों तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे, इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से जारी विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया। हिमंत ने लोगों से कहा कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएंगे विपक्षी दलों की ओर से विभिन्न तरह के षड्यंत्र किए जाएंगे, जिसका हमें मजबूती से सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि असम के 14 लोस सीटों में अधिक सीटे जीत कर प्रधानमंत्री मोदी को तीरसी बार प्रधानमंत्री बनाने के में असम के लोगों को भी भागीदार बनना होगा।