पूर्वांचल प्रहरी कार्यालय संवाददाता गुवाहाटी: असम सरकार के सांस्कृतिक कार्य विभाग ने शिल्पी दिवस के मौके पर 2023-24 के लिए प्रदेश कलाकारों को कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए शिल्पी पेंशन और उनके परिवारों को विशेष पेंशन देने की घोषणा की। असम सरकार के सांस्कृृतिक विभाग के प्रधान सचिव बी.कल्याण चक्रवर्ती द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस योजना के तहत प्रत्येक कलाकारों को केवल 8000 हजार रुपए प्रति माह दिया जाएगा। सरकारी अधिसूचना के अनुसार घोषित किए गए लोगों को इसका लाभ 17 जनवरी, 2024 से ही मिलेगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार  निम्नलिखित कलाकारों में रजनी पाटगिरी को नृत्य, अभिनय और निर्देशन के लिए चयन किया गया है।

वहीं भोगीराम दास को लोक परंपरा, उत्तम बर्मन को लोकगीत, पद्मधर बसुमतारी को गायिकी, अच्युत ओझा को सत्रिया नृत्य, हरिहर पाठक-ललित कला और सत्रिया सहित पबित्रा तालुकदार, लक्षेश्वर सैकिया,अतुल दास, तिलक दास,वीणा पानी नाथ, देबजानी दास,हरिराम गोसाई,द्रोण भुइयां, ज्योत्सना दत्त,इंदेश्वर सोनोवाल, भोलानाथ रॉय,रसिक अतया, जोनाली बरुवा,पोरई भुइयां, जितेन पॉल,नंदा बर्मन, समसुद्दीन अहमद, गोपाल बोरा, भुगिराम हजारिका, नित्यरंजन बरठाकुर,सोमेश्वर कलिता,खड़गेश्वर नाथ,नागेन कलिता, बीरेन चंद्रा कलिता, महेंद्र डेका,रीता महलिया, शांता उजिर, माधव शर्मा, हिरेन बोरा,रतन दास,गिरिजा दास, धीरेन बरुवा मुकुट बोरा,पोखिला लेकथेपी, निर्मल बसुमतारी,रोबिन दोले,रत्नेश्वर कुली,रूपराम सैकिया,नोमुराम बोरा, धनीराम दत्त, टिकेन दास, पूर्णेश्वर बरुवा, सुरेंद्र काकती,ललित बोरा, भद्रेश्वर  दास,महादेव दास,जादव चंद्रा डेका, हरेकृष्ण तालुकदार,घनकांत दत्त, हिरू बरठाकुर, कल्पना कलिता,गोपेश्वर ग्वाला,ज्योति हजारिका, मंगल गायन, और तिनसुकिया के लुइत दास को उनकी गायिकी के लिए इस पेंशन के लिए चयन किया गया है। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ने पारिवारिक पेंशन 2023-24 की भी घोषणा की। इन कलाकारों के नाम इस प्रकार गजेन राजखोवा, प्रभात चंद्र बोरा, प्रमोद चंद्र रॉय,कुलेंद्र नाथ, किरण शंकर रॉय,बलदेव सैकिया, रंटु बागची, नरेश विश्वास, एल.चंद्र हंगशा सिंहा और अरुण दास को चयन किया गया है।