पूर्वांचल प्रहरी क्राइम रिपोर्टर गुवाहाटी: करोड़ों की अवैध बेनामी संपत्ति को लेकर पिछले कई दिनों से की गई पूछताछ के बाद आज वृहस्पतिवार को निलंबित एसीएस सुकन्या बोरा, शोणितपुर के डीएफओ भास्कर डेका व पीडब्ल्यूडी के सेवामुक्त अभियंता सामेद अली को गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पूछताछ के लिए उक्त तीनों आरोपियों को सीएम विजिलेंस के कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया था, परंतु कार्रवाई में किसी भी प्रकार से सहयोग न करने के फलस्वरुप तीनों को गिरफ्तार कर किया गया। सांसद पूंजी के दुरुपयोग करने के आरोप में एसीएस अधिकारी सुकन्या बोरा को निलंबित किया गया था। सीएम विजिलेंस की मानें तो सुकन्या बोरा अपने 8 वर्षो के कार्यकाल में करोड़ों की बेनामी संपत्ति संग्रह की थी, इनमे कई विलासी फ्लैट, विलासी कार, जमीन आदि शामिल हैं। इस बीच शोणितपुर  के डीएफओर भास्कर डेका को भी गिरफ्तार किया गया। डीएफओ भास्कर डेका के भी करोड़ों की अवैध संपत्ति होने का आरोप है। सीएम विजिलेंस की मानें तो नगर के विभिन्न इलाकों में डीएफओ भास्कर डेका की कई जमीनें हैं।

वही दिल्ली के आजाद नगर में एक विलासी आवास है। इस बीच डीएफओ भास्कर डेका ने अपनी सभी अवैध संपत्ति अपनी पत्नी के नाम कर रखा है। गिरफ्तार डीएफओ भास्कर डेका के खिलाफ अवैध पत्थर, बालू और लकड़ी आदि की तस्करी करने का भी आरोप है, वहीं दूसरी ओर सेवा मुक्त होने से पूर्व करोड़ों की बेनामी संपत्ति संग्रह करने के आरोप में पीडब्ल्यूडी के पूर्व अभियंता सामेद अली को भी गिरफ्तार किया गया है। सीएम विजिलेंस की मानें तो नगर के दक्षिण  शरणिया स्थित एक एपार्टमेंट में सामेद अली के चार फ्लैट मौजूद हैं। इसके अलावा नगर के जुनाली में एक फ्लैट, गीतानगर की एक जमीन में विलासी आवास, गढ़चुक में जमीन आदि जैसे अवैद्य संपत्ति शामिल हैं, वहीं सामेद अली से विभिन्न बैंकों के 31 पाससबुक जब्त किए गए है तथा सामेद अली के पासपोर्ट में विश्व के कई देश घूमने की सूचना भी मिली है।