डिजिटल डेस्क : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए बस 2 दिन बाकी, तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी है। इस बीच दुनिया भर से राम मंदिर के लिए आ रही है कई उपहार। श्री राम मंदिर के लिए कश्मीर, तमिलनाडु और अफगानिस्तान से आया खास उपहार । राम मंदिर के 'यजमान' अनिल मिश्रा को यह तोहफे सौंपा गया हैं । विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने दावा किया है की राम मंदिर निर्माण से मुस्लिम समुदाय के लोग भी खुश है। 

उन्होंने बताया कि कश्मीर से मुस्लिम भाई बहन उनको मिलने आए और जैविक रूप से उत्पादित 2 किलो शुद्ध केसर भेट किया। दूसरे देशों के अलावा अफगानिस्तान से भी आया खास तोहफा। अफगानिस्तान से कुभा (काबुल) नदी का जल श्री राम के अभिषेक के लिए भेजा गया है । इसके अलावा तमिलनाडु के रेशम निर्माताओं ने श्री राम मंदिर के चित्र बुनी हुई रेशम की चादर भी भेजी ।