डिजिटल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की- तृणमूल कांग्रेस बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के लिए होने वाली चुनाव में अपने दम पर अकेले लड़ेगी और नतीजा घोषित होने के बाद ही कांग्रेस के साथ INDIA गठबंधन पर विचार करेगी।
उन्होंने कहा, 'मेरी कांग्रेस के साथ कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मैंने कांग्रेस को कई प्रस्ताव दिए। लेकिन उन्होंने अस्वीकार कर दिया। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा। लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हम अकेले भाजपा को हराएंगे।'
उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर निराशा जताते हुए कहा, में INDIA गठबंधन का हिस्सा हूं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है लेकिन हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है।'
सीएम ममता बनर्जी के बयान पर कई राजनीतिक नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, जो असम के बारपेटा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हैं, उन्होंने कहा - 'टीएमसी INDIA गठबंधन का एक जरूरी हिस्सा है। हम ममता जी के बिना INDIA के गठबंधन की कल्पना नहीं कर सकते।'