पटना : बिहार के नए डिप्टी सीएम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जनता दल यूनाईटेड को समर्थन देकर फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बड़ा बयान दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड की तरफ से हमलोगों को सरकार बनाने का प्रस्ताव आया था कि भारतीय जनता पार्टी उनके सरकार बनाने में समर्थन करें। उनके दूत संजय झा हमारे पास आए थे। इसके बाद हम लोगों ने उनका समर्थन देने का काम किया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जो स्थिति बन रही थी, उससे बिहार में लोकतंत्र शर्मसार हो रहा था। जनता दल यूनाईटेड को तोडऩे का काम किया जा रहा था। जनता दल यूनाईटेड के सरकार में रहकर लोग कह रहे थे कि 2024 में पार्टी खत्म हो जाएगी। उन सारी स्थितियों को आपने देखा। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2005 में जंगल राज को समाप्त कर सुशासन स्थापित किया। पूर्ण रूप से जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन अभी हम पार्टी का भी हम लोग के साथ सहयोग है। प्रधानमंत्री मोदी जी और नीतीश कुमार जी के साथ मिलकर बिहार के विकास का काम करेंगे। बिहार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जो अधूरे सपने छूट गए उनका पूरा करने का काम किया जाएगा। 2020 के चुनाव के बाद हम लोगों ने संकल्प लिया था कि 10 लाख लोगों को रोजगार देने का काम करेंगे।  भारतीय जनता पार्टी और जदयू का कमिटमेंट था, जिसको पूरा किया जा रहा है। 2021 में 1 लाख 75 हजार वैकेंसी निकलने का काम किया था।