पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी पहुंचकर कोइनाधरा में आगामी लोकसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार करने के लिए राज्य भाजपा के कोर समिति की बैठक में भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य भाजपा के नौ खास नेताओं के साथ यह बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राज्य भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता भी उपस्थित थे। बैठक में प्रधानमंत्री ने राज्य में नवीनतम राजनीतिक स्थिति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के बारे में भी जानकारी ली। इस बार लोकसभा चुनाव में मिशन 400 पार के मद्देनजर अगली रणनीति पर पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया। वहीं इस दौरान राज्य के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए कमजोर लोकसभा क्षेत्रों में अपनाई जानेवाली रणनीति के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा पहले ही यह कह चुके हैं कि भाजपा पूर्वोत्तर में 25 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज कर मिशन 400 को पूरा करने में सहयोग देगी।
पीएम ने गुवाहाटी पहुंचते ही कोर कमेटी के साथ की बैठक