नई दिल्ली: अगर आपका पैसा बहुत सालों से बैंकों में फंसा पड़ा हुआ है तो अब आप इस पैसे को आसानी से निकाल सकते हैं। रिजर्व बैंक की तरफ से यह जानकारी दी गई है। कई बार ऐसा होता है कि हमारे दादा-दादी या किसी का भी पुराना खाता है, लेकिन सालों से ट्रांजेक्शन न होने की वजह से या किसी अन्य कारणों की वजह से उसमें पड़ा पैसा ग्राहक निकाल नहीं पाते हैं। अब रिजर्व बैंक की तरफ से एक ऐसा पोर्टल पेश किया गया है, जिसमें आप पुराने अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स से पैसा निकाल सकते हैं। आरबीआई की तरफ से 30 बैंकों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें से आप पैसा निकाल सकते हैं। रिजर्व बैंक ने कहा है कि 30 बैंक लोगों को डीजीएएम पोर्टल के माध्यम से अपने अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स से पैसा निकालने की सुविधा दे रहा है।

फिलहाल अभी 30 बैंकों को इसमें शामिल किया गया है जल्द ही आरबीआई अन्य बैंकों को भी इस पोर्टल में शामिल कर देगा। इसका नाम 'अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स गेटवे टू एक्सेस इंफॉर्मेशन' रखा गया है। इस पोर्टल पर जाकर आप रजिस्ट्रेशन करके पुराने फंसे पैसे को वापस प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल के जरिए आपको एक ही स्थान पर कई बैंकों में अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स और अकाउंट को ढूंढने की सुविधा मिल जाएगी। रिजर्व बैंक ने बताया है कि उक्त पोर्टल से अब तक करीब 30 बैंकों को जोड़ा जा चुका है। इनमें एसबीआई से लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक जैसे सरकारी बैंक तो शामिल हैं। इसके साथ ही प्राइवेट बैंकों की बात की जाए तो एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचएसबीसी बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड समेत कई बैंकों का नाम शामिल है।

केंद्रीय बैंक ने बताया है कि इस पोर्टल पर 4 मार्च तक 30 बैंक जुड़ चुके हैं। बाकी के बचे हुए बैंकों को भी जल्द ही जोड़ लिया जाएगा। इन 30 बैंकों पास टोटल अनक्लेम्ड डिपॉजिट का करीब 90 प्रतिशत जमा है। आप इस पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स एंटर करनी होंगी। देश के बैंकों में कुल 42,270 करोड़ रुपए की राशि अनक्लेमड पड़ी है।