नई दिल्ली : दूरसंचार विभाग ने दिल्ली और बिहार सर्किल में ग्राहक सत्यापन मानदंडों के उल्लंघन के लिए भारती एयरटेल पर लगभग चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। भारती एयरटेल ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि दूरसंचार विभाग, दिल्ली सर्किल ने ग्राहक सत्यापन मानदंडों के कथित उल्लंघन के लिए 2.55 लाख रुपए का जुर्माना लगाने का नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली सर्किल ने जनवरी, 2023 के लिए दूरसंचार विभाग द्वारा किए गए सैंपल सीएएफ ऑडिट के बाद लाइसेंस समझौते के तहत ग्राहक सत्यापन मानदंडों के संबंध में नियमों और शर्तों के कथित उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया है।
एयरटेल पर चार लाख रुपए का जुर्माना