डिजिटल डेस्क : गिल की अगुवाई वाली टीम को आईपीएल 2024 में मंगलवार को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। चेपॉक में खेले गए मुकाबले में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने जीटी को 63 रन से हराया। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल के एक बयान में कहा गया- आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था। इसलिए गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
गुजरात के कप्तान शुभमन पर लगा लाखों रुपये का जुर्माना