नई दिल्ली: नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स पर अब न तो लाइन में इंतजार करना होगा न ही फास्टैग के झंझट के जूझना होगा। आने वाले दिनों पर आपको हाईवे पर टोल प्लाजा भी नहीं दिखेंगे। सरकार हाईवे पर टोल प्लाजा को खत्म करने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जल्द ही नया टोल सिस्टम आने वाला है। टोल टैक्स के लिए टोल प्लाजा की जरूरत नहीं होगी। टोल बैरियर्स नहीं होंगे। टोल प्लाजा नहीं होंगे तो फास्टैग का झंझट भी खत्म हो जाएगा। ऐसे में टोल टैक्स के लिए नया टोल सिस्टम लागू होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कि सेटेलाइट आधारित टोल सिस्टम होंगे, जिनकी मदद से टोल टैक्स कटेगा। टोल टैक्स सेटेलाइट के जरिए होगा, जो सीधे आपके बैंक अकाउंट से कट जाएगा। नए टोल सिस्टम में सैटेलाइट की मदद से टोल टैक्स कटेगा। सीधा आपके बैंक अकाउंट से टोल टैक्स कट जाएगा। टोल टैक्स काटने के लिए जीपीएस और कैमरे का उपयोग किया जाएगा।  जीपीएस आधारित टोल कलेक्शन का एक पायलट रन चल रहा है। जीपीएस और कैमरे की मदद से आपके वाहन ने जितनी दूरी तय की है, उसके हिसाब से टोल टैक्स सीधे बैंक अकाउंट से कट जाएगा। गाड़ी ने कितनी दूरी तय की है और कितना टोल लगेगा ए सब जानकारी जीपीएस की मदद से जुटाई जाएगी।

पिछले साल दिसंबर में ही गडकरी ने सैटेलाइट आधारित टोल टैक्स सिस्टम की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि कैसे नई प्रणाली से पैसा और ईंधन दोनों बचेगा। लोगों को टोल प्लाजा पर लाइन नहीं लगना होगा। दूरी तय करने में कम वक्त लगने से ईंधन, समय और पैसे तीनों की बचत होगी।