डिजिटल डेस्क : अजय निषाद बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए । टिकट कटने के बाद पार्टी छोड़ने वाले बिहार के मुजफ्फरपुर से बीजेपी सांसद अजय निषाद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस में शामिल होने से पहले उन्होंने बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर बीजेपी चीफ जेपी नड्डा को मेंशन करते हुए कहा,''बीजेपी के विश्वासघात से दुखी हूं। मैं पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। जेपी नड्डा और बीजेपी के छले जाने से छुब्ध होकर मैं पार्टी के सभी पद छोड़ रहा हूं।'' 

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अजय निषाद को 659833 वोट मिले थे। वहीं मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के प्रत्याशी राजभूषण चौधरी को 254832 वोट मिले। इस बार राजभूषण चौधरी भाजपा में आ गए। भाजपा ने अपने सांसद अजय निषाद को टिकट नहीं दिया। डॉ. राजभूषण चौधरी को मुजफ्फरपुर से उम्मीदवार बना दिया।

मंगलवार सुबह सांसद अजय निषाद ने खुद को मोदी के परिवार से अलग कर लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म से 'मोदी का परिवार' टैग भी हटा लिया।