बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी के मामले में पुलिस ने हरियाणा से भी एक व्यक्ति को गिरफ्त में लिया है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध का संबंध पहले गुजरात से गिरफ्तार किए गए दोनों मुख्य अपराधियों से है तथा वह घटना से पहले और बाद में निरंतर दोनों हमलावरों के संपर्क में था।
पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई से निर्देश लेने का संदेह है। बता दें कि सलमान खान के घर पर गोलीबारी के कुछ घंटों पश्चात् ही फेसबुक पर एक पोस्ट किया गया था, जिसमें दावा किया गया कि इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्वोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने सलमान के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।