पिछला साल बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा था। श्रेयस तलपड़े को पिछले साल हार्ट अटैक आया था जिसके बाद वह काफी समय तक हॉस्पिटल में भर्ती थे। एक्टर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वो ‘क्लिनिकली डेड’ हो गए थे। हालांकि अब वह ठीक हो रहे हैं, लेकिन अब एक्टर ने कोविड वैक्सीन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके हार्ट अटैक का ताल्लुक कोरोना वैक्सीन से हो सकता है। लहरें रेट्रो संग बातचीत के दौरान शॉकिंग दावा करते हुए एक्टर श्रेयस ने कहा कि वो इस बात को नकार नहीं सकते कि कोरोना की वैक्सीन का उनके हार्ट अटैक से कोई ताल्लुक नहीं है।
हार्ट अटैक को लेकर श्रेयस तलपड़े ने कोविड वैक्सीन पर उठाए सवाल