1655 : ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।

1774 : लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।

1796 : नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑस्टि्रया को हराया।

1824 : लंदन की नेशनल गैलरी को आम लोगों के लिए खोला गया।

1857 : भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन आरंभ हुआ था।

1857 : दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर मेरठ में अंग्रेजों के खिलाफ पहली लड़ाई में ब्रिटिश सेना में काम करने वाले भारत माता के वीरों ने 50 अंग्रेज सिपाहियों को मार डाला था।

1916 : नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।

1940 : जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर आक्रमण किया।

1945 : रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया।

1959 : सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची।

1972 : अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया.

1980 : लंदन में ईरानी दूतावास पर कब्जा ख्तम हुआ।

1981 : पहली बार बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) रात में क्रिकेट मैच खेला गया।

1993 : संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी।

1994 : दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी।