महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पाचंवे फेज की वोटिंग 20 मई को होने वाली है। इसे लेकर लगातार लोगों का जागरुक किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें। इस अभियान में अब बॉलीवुड के किंग खान भी शामिल हो गए हैं। इसे लेकर अभिनेता शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज साझा किया है। आज, 18 मई को शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक पोस्ट साझा किया।  उन्होंने सभी फैंस से लोकसभा चुनाव में मतदान करने का अनुरोध किया है।