1451 : लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी खां दिल्ली का शासक बना।
1526 : पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर ने लोदी वंश के अंतिम शासक इब्राहिम लोदी को मार गिराया।
1572 : फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर।
1654 : इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
1720 : बाजी राव प्रथम पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।
1739 : स्पेन और आस्टि्रया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1782 : थाईलैंड की राजधानी बैंकाक शहर की स्थापना।
1895 : अमरीका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर पैनटॉप्टिकान का प्रदर्शन किया गया।
1910 : टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे संजीदा किरदारों के रचियता अमरीकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन।
1926 : इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म।
1938 : मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन।
1941 : यूनान ने नाजी जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।
1945 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के बाहरी इलाकों पर कब्जा किया।