1600 : ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा.

1690 : कलकत्ता शहर की स्थापना हुई।

1814 : ब्रिटिश सेना ने आज ही के दिन व्हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया था।

1891ः थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और काइनेटोस्?कोप के लिए पेटेंट प्राप्त किया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्दील हुई।

1914 : प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।

1954 : गहराते राजनीतिक समीकरणों के बीच ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफा देने के बाद आत्महत्या कर ली।

1969 : वी.वी. गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।

1974 : फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।

1991 : सोवियत संघ से अलग होकर यूक्रेन एक स्वतंत्र देश बना।

1993 : पॉप स्टार माइकल जैक्सन के खलिाफ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की।

1995 : उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 95 की आम जनता के लिए शुरुआत।

1999 : पाकिस्तान ने करगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गए 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।

2000 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सजा।

2006 : अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।