1962: जॉन ग्लेन मर्करी-एटलस 6 मिशन के दौरान फ्रेंडशिप 7 अंतरिक्ष यान का संचालन करके पृथ्वी की कक्षा में जाने वाले पहले अमेरिकी बने।
1707: औरंगजेब का अहमदनगर में निधन।
1835:कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
1846 :अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया।
1847 :रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।
1848 :अमृत बाजार पत्रिका ने बांग्ला भाषा में अपना पहला साप्ताहिक पत्र प्रकाशित किया।
1935 :कैरोलाइन मिकेल्सन ने अंटार्कटिका पर कदम रखा। पृथ्वी के उस दुर्गम छोर पर पहुंचने वाली वह पहली महिला बनीं।
1947 :ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को आजादी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया। उनका कहना था कि ब्रिटेन 30 जून, 1948 से पहले भारत को मुक्त कर देगा।
1950 :देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन।
1976: बॉम्बे हाई से कच्चे तेल का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू।
1987 :मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को भारतीय संघ का क्रमश:23वां और 24वां राज्य घोषित किया गया।
2009 :संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।
2019: प्रसिद्ध साहित्यकार नामवर सिंह का निधन।