नई दिल्ली : दिल्ली सरकार कोविड काल में बंद पड़ी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को एक बार फिर शुरू करने जा रही है। इसका एलान बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए किया। इस दौरान उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि अब यात्रा की इस लिस्ट में अयोध्या भी शामिल होगा। इसके साथ ही ईसाइयों का एक चर्च भी लोगों की भारी मांग पर जोड़ा जा रहा है। केजरीवाल ने बताया कि करीब एक हजार तीर्थ यात्रियों के साथ पहला जत्था तीन दिसंबर को अयोध्या के लिए रवाना होगा। इससे पहले पिछले महीने दिल्ली कैबिनेट में अयोध्या को योजना में शामिल करने से जुड़े प्रस्ताव को मंजूर किया था। केजरीवाल ने कहा कि अगर अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या ज्यादा हुई तो वह कई ट्रेनें चलाएंगे लेकिन किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली के बुजुर्ग 12 स्थलों में से किसी भी स्थल को चुनकर वहां जा सकते हैं।
दिल्ली से 3 दिसंबर को अयोध्या के लिए रवाना होगी पहली ट्रेन
