1867:अमेरिका ने रूस से अलास्का को खरीदा।
1919:जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर बेल्जियम की सेना ने अपना कब्जा किया।
1919:महात्मा गांधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।
1945:सोवियत संघ ने आस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1949:राजस्थान राज्य की स्थापना आज ही के दिन हुई और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया।
1950:मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया।
1963:फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1976:अवैध अधिकृत फिलिस्तीन में भूमि दिवस के नाम से बहुत बड़ा प्रदर्शन हुआ।
1977:स्वामी अग्निवेश ने अपनी भारतीय आर्यसभा पार्टी को जनता पार्टी में विलय कर दिया।
1982:नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।
1992:सत्यजित रे को मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2003:पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
1853:नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक विन्सेंट वैन गो का जन्म हुआ।
1899:भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार करनेवाले सीरिल रैडक्लिफ़ का जन्म हुआ।
1908:भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का जन्म हुआ।