1923- क्यू क्लक्स क्लैन ने अपने सदस्यों के प्रकाशन कानून की किसी आवश्यकता से इनकार किया। यह दर्शाता है कि उस समय क्यू क्लक्स क्लैन अपने सदस्यों की पहचान को सुरक्षित रखने और सार्वजनिक ज्ञान से दूर रहने के लिए विशेष प्रयास कर रहा था।
1994- नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे। 1945 में, सोल्झेनित्सिन को स्टालिन के शासन की आलोचना करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें आठ साल जेल और श्रम शिविरों में बिताने पड़े. 1974 में, उन्हें देशद्रोह के आरोप में सोवियत संघ से निष्कासित कर दिया गया था. 1990 में, सोवियत अधिकारियों ने उन पर लगे देशद्रोह के आरोप हटा दिए और 1994 में सोल्झेनित्सिन रूस लौट आए।
2002- नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. यह निष्कासन इसलिए हुआ था क्योंकि देउबा ने संसद को भंग कर दिया था और आपातकाल की अवधि को बढ़ा दिया था, जो कि नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद कोइराला ने कड़ी आलोचना की थी।
2006- इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए। इसकी वजह से समुद्र में उठी सुनामी की लहरों ने इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका समेत कई अन्य देशों में 2.50 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। अकेले इंडोनेशिया में ही 1 एक लाख 65 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी।
2008- भारत में सीमेंट के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को केंद्रीय सरकार ने वापस ले लिया। Business Standard के अनुसार. यह निर्णय घरेलू आपूर्ति को मजबूत करने और महंगाई को नियंत्रित करने के लिए लिया गया था।
2010- भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पृथ्वी 2 मिसाइल धरती से धरती पर मारक क्षमता वाली बेलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज 350 किमी है। जबकि धनुष पृथ्वी मिसाइल का नौसेना संस्करण है। भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
2010- भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता हासिल करने की भारत की कोशिशें और द्विपक्षीय कारोबार में मौजूद असंतुलन को सुधारने सहित विभिन्न अहम मुद्दों पर चीनी नेताओं की ओर से मिले समर्थन का हवाला देते हुए प्रतिभा ने कहा कि भारत-चीन संबंध विशुद्ध द्विपक्षीय पहलुओं से कहीं आगे जाकर एक नये वैश्विक आयाम पर पहुंच गये हैं।
2010- रूस के दक्षिणी शहर स्टारवोपोल में एक बम विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए। इंटरफैक्स संवाद समिति के अनुसार विस्फोट में मारे गए लोगों में एक स्थानीय पुलिस प्रमुख विताली वेदेरनिकोव भी शामिल है। पहला विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे) हुआ. विस्फोट एक स्कूल के नजदीक खड़ी विस्फोटकों से लदी एक कार में हुआ. कार को उसके चालक ने उड़ा दिया. विस्फोट के समय स्कूल में कोई छात्र मौजूद नहीं था।
2010- तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने बुद्ध पूर्णिमा के दिन पटना रेलवे जंक्शन के पास 22 एकड़ ज़मीन पर 125 करोड़ रुपए की लागत से बने 200 फ़ीट ऊँचे स्तूप वाले एक भव्य 'बुद्ध स्मृति पार्क को जनता को समर्पित किया। इसमें छह देशों से लाए गए ' बुद्ध अस्थि अवशेष' की मंजुषाएं रखी गई हैं जो दुनिया भर के बौद्ध पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं दलाई लामा ने इस पार्क में बने स्तूप को ' पाटलिपुत्र करुणा स्तूप ' नाम दिया. उन्होंने इस मौक़े पर कहा कि भगवान बुद्ध के बिहार से जुड़े पवित्र बंधन का एक और स्मृति-स्थल आज पटना में विकसित हुआ है।