1659: मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा। आज से 366 साल पहले यानी 4 जून 1659 को मुगल हुकूमत के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया, जब आलमगीर औरंगजेब ने दिल्ली की गद्दी पर आधिकारिक रूप से कब्जा किया। औरंगजेब सबसे क्रूर मुगल शासक माना जाता है।
1944 :1944 में, मित्र सेनाओं ने रोम पर कब्जा कर लिया, जो द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की धुरी शक्तियों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्जे में आने वाला पहला शहर था। 1953 में, डेनमार्क में एक नया संविधान लागू हुआ था।
1967: इजराइल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए। यह छह दिवसीय युद्ध (Six-Day War) की शुरुआत थी, जिसमें मिस्र की जबरदस्त हार हुई. 5 जून 1968 को अमेरिका के लॉस एंजलिस (Los Angeles) में एक होटल में मशहूर अमेरिकी सांसद रॉबर्ट कैनेडी पर जानलेवा हमला हुआ।
1968: अमेरिका के शहर लॉस एंजिलिस के एक होटल में मशहूर अमेरिकी सांसद रॉबर्ट कैनडी पर जानलेवा हमला। हमलावर को तत्काल पकड़ लिया गया और उसे उम्रकैद की सजा हुई। वह फलस्तीनी मूल का था और उसका कहना था कि उसने अपने देश के लिए यह कदम उठाया।
1972: संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए पांच जून साल 1972 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 1974 को मनाया गया।
1984: 1 जून से 6 जून 1984 के बीच भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में छिपे आतंकवादियों को निकालने के लिए कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में सेना ने सिख चरमपंथी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उनके समर्थकों को स्वर्ण मंदिर से बाहर निकालने के लिए सैन्य बल का प्रयोग किया था।
1990: 1990 में, मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, क्योंकि उन्हें सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति और शीत युद्ध को समाप्त करने में उनके योगदान के लिए मान्यता दी गई थी. नोबेल समिति ने कहा कि गोर्बाचेव ने पूर्व और पश्चिम के बीच संबंधों में नाटकीय बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जो टकराव की जगह बातचीत पर आधारित थी।
2013: अमेरिकी जासूस स्नोडेन ने खुलासा किया कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है।