1836 : अमरीका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।
1886 : देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म।
1909 : राइट बंघुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।
1930 : एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।
1942 : जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।
1957 : एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना।
1966 : इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता।
1980 : वानूआतो देश को स्वतंत्रता मिली।
2002 : कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
2007 : चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।
2012 : उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल। 36 करोड़ लोग प्रभावित।